देशभर में मानसून धीरे-धीरे एक्टिव होता नजर आ रहा है. उत्तर भारत से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार 5 जुलाई को लेकर बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले 15 घंटे देश के कई हिस्सों के लिए अहम रहने वाले हैं. इस दौरान करीब 20 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान बेवजह घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: यूपी में 5 से 9 जुलाई तक इन 25 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
इन राज्यों में रहेगा सबसे ज्यादा असर
आईएमडी के मुतकाबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम तेजी से बदल सकता है. इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
कहां-कैसा रहेगा मौसम?
यूपी के प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बादा, हमीरपुर, महोबा, ललिलतपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, वाराणसी, चंदौली, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनरपुर, गाजीपुर में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जैसे कुछ इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की सलाह दी गई है. प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है. उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश का अलर्ट जारी है.
महाराष्ट्र और मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार को तेज बारिश होने की संभावना है. खासकर मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. राजस्थान के जयपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, सवाई माधोपुर, अलवर और अजमेर में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी है. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं तमिलनाडु की अगर बात करें तो चेन्नई, तिरुच्चिराप्पल्ली, कृष्णागिरी, चेंगलपट्टू, अरियालुर, कोयंबटूर, इरोड, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरै, नागपट्टिनम, नीलगिरी, पेरंबलूर, रामनाथपुरम, तंजावुर, तेनकाशी, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, तिरुवरूर सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून को लेकर NHAI ने कसी कमर, भूस्खलन वाले रास्तों पर कर रही ऐसी तैयारी
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines