Weather update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 13 मई, 2024 को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, चार धाम यात्रा को लेकर भी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में 16 मई से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में 1 मई से हीट वेव की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
चार धाम यात्रा को लेकर अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने चार धाम यात्रा मार्ग के लिए अपडेट में तूफान की चेतावनी दी है। 13 मई को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि और तूफान की भविष्यवाणी की गई है। उत्तराखंड पुलिस ने श्रद्धालुओं से अलर्ट रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- ‘बवाल के लिए 50 पिस्टल और 600 कारतूस चाहिए…’ TMC ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि
वहीं, छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अलग-अलग स्थानों में 13 मई को 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं और विदर्भ और मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines