हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR समेत आधे से ज्यादा देश में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिससे अचानक मौसम करवट बदलेगा और बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

देशभर में लू का प्रकोप बढ़ने लगा है और अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 पार चला गया है। दिल्ली-NCR में मंगलवार को सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इस तापमान के साथ 8 अप्रैल दिन मंगलवार सीजन का और अप्रैल महीने में पिछले 3 साल में अब तक सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। पंजाब में 43 डिग्री और राजस्थान में तापमान 46 तक पहुंचा हुआ है। लू के थपेड़े लगातार परेशान कर रहे हैं।

गुजरात, महाराष्ट्र का तापमान भी 40 से 45 के बीच चल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके असर से 10 अप्रैल से दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम करवट बदलेगा। आज, कल और परसो तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। आज, कल और परसो तीनों पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की भी संभावना है।

 

इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ रही गर्मी 10 अप्रैल से कम हो जाएगी। 12 अप्रैल तक, दक्षिण भारत, पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल , तेलंगाना, कर्नाटक, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिनोरम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। बिहार में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

 

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियों

मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है। पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक हवाओं का एक गर्त बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बह रही हैं। दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

विज्ञापन

अब दक्षिण-पश्चिम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यहां पहुंचने के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और अगले 24 घंटों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन 8 अप्रैल को एक्टिव हो चुके पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला। बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बारिश हुई। श्रीनगर समेत कई निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे, लेकिन जम्मू में आसमान साफ रहा।

विज्ञापन

वहीं तीनों राज्यों में आज बुधवार, कल गुरुवार और परसो शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में आज बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।

बीते दिन हिमाचल प्रदेश के लोगों को 2 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली, क्योंकि पहाड़ों पर हलका हिमपात हुआ। बारालाचा, कुंजुम, रोहतांग में हल्का हिमपात और मनाली में हल्की बारिश हुई। शिमला समेत कई शहरों में बादल छाए और हवाएं चलीं। वहीं धर्मशाला, भुंतर और सुंदरनगर में गर्म हवाएं चलीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola