---विज्ञापन---

देश angle-right

12 राज्यों में तूफान-बारिश के साथ ओले गिरेंगे; 14 में शीतलहर-कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश होने से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देशभर में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से मैदानी राज्यों राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। श्रीनगर में 21 दिसंबर की रात माइनस 8 डिग्री तापमान के साथ 50 साल में पहली बार सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। चिल्लई कलां के डल झील, बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा जम गई है।

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है। पचमढ़ी 3.9 पारे के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। अन्य 13 जिलों का तामपान 3.9 डिग्री से 8.7 डिग्री के बीच बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से देशभर में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभी एक्टिव होने से 12 राज्यों में तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। वहीं 14 राज्यों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने की चेतावनी है। आइए जानते हैं कि मौसम के ताजा हाल क्या हैं?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में कल बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर स्पष्ट लो प्रेशर वाले एरिया में बदल गया। इसे 3.1 किलोमीटर एरिया में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर के निकट दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

24 दिसंबर के आसपास यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचेगा। इससे तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में बिजली कड़कने के साथ तूफान आएगा और कहीं हल्की से मध्यम और कहीं भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बरसेंगे बादल

दूसरी ओर अफगानिस्तान की ओर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज और कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में बारिश होगी। 26 दिसंबर की रात से एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

28 दिसंबर तक अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं चलने से नमी आएगी। इसके असर से 26-28 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और निकटवर्ती मध्य भारत में भी छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को महाराष्ट्र-गुजरात में और उत्तर पश्चिम भारत में तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा कुछ इलाकों में ग्राउंड फॉरेस्ट की स्थिति बनेगी।

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ी। मौसम विभाग ने 3 दिन बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। इसके बाद राजधानी में कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 26 से 28 दिसंबर के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तर भारत में दिल्ली समेत कई मैदानी राज्यों में बारिश हो सकती है। 27 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 से 24°C और 7 से 9°C के बीच बना हुआ है।

First published on: Dec 23, 2024 07:28 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola