Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग पूरे भारत को कवर कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, कोंकण और गोवा में 6 जुलाई तक और गुजरात में 7 और 8 जुलाई को बारिश का तीव्र दौर जारी रहने की संभावना है। सावन के आते ही उत्तर भारत में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में तेज बारिश से मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दिल्लीवासी गुरुवार सुबह सुहावने मौसम के साथ उठे, शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम पूर्वानुमान विभाग ने 6 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम कार्यालय ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है और प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः मणिपुर में 10 जुलाई तक इंटरनेट पर रहेगा बैन, दो महीने बाद पहली से 8वीं तक के खुले स्कूल
इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज यानी 6 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गोवा में, आईएमडी ने आज भारी मानसूनी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए एक दिन की छुट्टी की भी घोषणा की है। मुंबई में, आईएमडी ने आज से भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए शहर के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है
यह भी पढ़ेंः खालिस्तानी पोस्टरों पर कनाडाई दूत को किया तलब, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
केरल के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब, हरियाणा में मानसूनी वर्षा होगी। दक्षिण और उत्तर पश्चिम भारत में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी। मध्य और पूर्वी भारत में भी व्यापक वर्षा होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
33 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines