IMD Weather Update for dense fog Delhi Rajasthan Uttar Pradesh Madhya Pradesh Punjab Rajasthan: दिसंबर का महीना बीतने जा रहा है, लेकिन अभी भी हर साल की तरह जोरदार ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। क्रिसमस के दिन भी काफी अच्छी धूप निकली। हर साल की तरह इस साल अभी तक घना कोहरा भी देखने को नहीं मिल रहा है। कोहरा और शीतलहर कम पड़ने से किसानों को अपनी गेहूं की फसल अच्छी न होने का डर सता रहा है। वहीं इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में 26 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 26 और 27 दिसंबर को घना कोहरा पड़ेगा। इसे लेकर इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 और 29 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें-Christmas Day 2023: क्रिसमस डे कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहीं 5 बड़ी बातें, जानिए यहां
कितना रह सकता है तापमान
आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी कोहरे की संभावना जताई गई है।
यहां हो सकती है हल्की बारिश
वहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली में भी कोहरा बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या 100 रुपये के पुराने नोट बंद करने जा रहा RBI? जांच में सामने आई असली सच्चाई
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines