Weather Update: देशभर में जिस कदर बारिशों ने माहौल खराब किया है उसे अभी कोई भूला नहीं है। अब एक बार दोबारा मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई राज्यों में आने वाले दिन भारी होने वाले हैं। कई जगहों पर तो भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है। अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में या हिमालय की तलहटी में होने की संभावना है।
IMD के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में कम बारिश की संभावना है। हालांकि, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी
उत्तर-पश्चिम भारत
8 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
8, 9 और 12 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 9 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी भारत
8 से 10 तारीख के दौरान बिहार में, 8, 11 और 12 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत
अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
11 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
30 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
59 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines