---विज्ञापन---

देश angle-right

5 दिन भयंकर बारिश का अलर्ट; 7 राज्यों में चलेंगी तूफानी हवाएं, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने होली तक मौसम ऐसा ही रहने का अलर्ट दिया है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी है और मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल सकती हैं।

---विज्ञापन---

IMD Western Disturbance Prediction: दिल्ली-NCR में आज फिर सर्द हवाएं चल रही हैं। पिछले 5 दिन से 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी हवाएं चल रही हैं कि ठिठुरन महसूस होने लगी है, मानो सर्दी फिर लौट आई हो। राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आज गुरुवार को भी उत्तर पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चल रही हैं। इससे आज 6 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान 26.31 °C रहा। सूरज सुबह 6:41 बजे उदित हुआ और शाम 6:23 बजे अस्त होगा।

आज दिनभर दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूप में तपन महसूस होगी, लेकिन कल से मौसम करवट बदलेगा। 9 मार्च की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से 2 दिन पहले 7 से 9 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं 10 और 11 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक हफ्ते से दिन और रात के तापमान में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 9 मार्च को उत्तर भारत में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, उसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 9 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी हो सकती है। आंधी तूफान आएगा और बिजली गिरने की संभावना है।

असम और मेघालय में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 मार्च को बिहार में बारिश हो सकती है। आंधी तूफान आने, बिजली गिरने और तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने की संभावना है। आज और कल 8 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं 25-35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

आगे ऐसा रहेगा मौसम और तापमान

IMD रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 2 दिन के दौरान मध्य भारत (विदर्भ को छोड़कर) में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 2 दिन के दौरान विदर्भ में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

---विज्ञापन---

फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 3 दिन के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 2-3 दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद अहम बदलाव नहीं होगा। अगले 2 दिन के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है।

फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 5 दिन के दौरान दक्षिण भारत (तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक को छोड़कर) में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 06, 2025 07:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola