Weather Update: देश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी सर्द हवाएं चलने लगती हैं। फरवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय में मौसम गर्म रहता है। हालांकि, बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में जाती हुई सर्दी और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ने के भी आसार हैं। बारिश का सिलसिला 25 फरवरी तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : Weather Update Today: यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक तेज और मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में 24 घंटे में बरसात और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। दिल्ली में इस वक्त तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे हल्की-हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट
बिहार में 25 फरवरी तक हो सकती है बारिश
हिमालयी राज्यों में 23 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय समेत कई जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इसके साथ लोगों को सुबह के समय गर्मी भी लगने लगेगी। बिहार में 25 फरवरी तक बारिश हो सकती है, जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में काले बादल छाए रहेंगे।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
25 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines