हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

4.9 ड‍िग्री... सताने लगी है द‍िल्‍ली की सर्दी, सीजन की सबसे ठंडी सुबह

Weather Update : सर्दी ने कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
इन राज्यों में छाने लगा घना कोहरा।

Weather Update : देश में सर्दी का प्रचंड रूप दिखने लगा है। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। सुरसुरी हवा के साथ गलन का भी अहसास होने लगा है। पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी से आसपास के मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, अभी और भी ठंड बढ़ने की संभावना है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान किया गया दर्ज

देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में इस सीजन में शुक्रवार की सुबह सबसे ज्यादा सर्द भरी रही। तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री और 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कई राज्यों में मौसम बदला

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सर्दी का विकराल रूप दिखने लगा है। अगर मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो यहां तापमान में भारी गिरावट आई है। जहां पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल कम ठंड पड़ेगी, लेकिन सर्दी अपना सारा पुराना रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। अभी दिसंबर का आधा महीना ही बीता है कि तापमान लुढ़ककर 5-10 डिग्री सेल्सियस आ गया है। राजधानी में जगह-जगह धुंध की मोटी परत छाई हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Weather Updates : दिल्ली-NCR में छाई धुंध की परत, कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहें इन राज्यों के लोग

कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

विज्ञापन

जहां एक तरफ पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में तेजी से पारा लुढ़क रहा है। धुंध छाने की वजह से लोगों को सड़कों पर चलना भारी पड़ रहा है। अगर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि बारिश की वजह और भी तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। साथ ही उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 16 और 17 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर तेज और मध्यम बरसात होगी है। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुदुचेरी में भी बारिश होने के आसार है। ऐसे में बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी राज्यों में देखने मिलेगा और धुंध के साथ सर्दी में इजाफा होगा।

जानें कितनी है विजिबिलिटी

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा में शुक्रवार को कई स्थानों पर धुंध की पतली और मोटी परत छाई है। साथ ही कई राज्यों में अलग-अलग विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है। पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी 0, पटियाला में 500, उत्तर प्रदेश के घूरपुर में 200, लखनऊ एवं वाराणसी में 500, बिहार के पूर्णियां जिले में 200, असम और मेघालय के गुवाहाटी में 200 और त्रिपुरा के कैलाशहर में 500 विजिबिलिटी दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola