Weather Update Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में पहाड़ों वाली सर्दी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं या फिर अलाव का सहारा ले रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां शीतलहर से गलन बढ़ गई है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चादरें बिछी हुई हैं, जिससे सड़कें गायब हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कड़ाके की सर्दी से उत्तर भारत ठिठुर रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। पालम, सफदरजंग, लखनऊ, अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला और गंगानगर में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में भी सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: जानें आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
देरी से चल रहीं 22 ट्रेनें
घने कोहरे की वजह से वाहनों के साथ-साथ ट्रेनों और विमानों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं या फिर कैंसिल हो गई हैं। धुंध के चलते रविवार को दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर भी गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
IMD की चेतावनी
आईएमडी के अनुसार, अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में घने कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी घना कोहरा छाया हुआ है।
प्रदूषण का भी स्तर बढ़ा
राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण का लेवल भी बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 478, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में 465, एयरपोर्ट (T3) में 465, ITO दिल्ली में 455 रहा।
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
51 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines