Weather Update Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पहाड़ों वाली ठंड पड़ रही है। इस सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं या फिर अलाव के सामने बैठे हुए हैं। घने कोहरे की वजह से दिन में अंधेरा छाया हुआ है। आईएमडी (IMD) ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस सर्दी की सबसे ठंड वाली सुबह रही है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और लोधी रोड में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उत्तर भारत में फिलहाल भीषण सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने अगले तीन दिनों तक सर्दी और कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में घने कोहरे की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई हैं। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों के साथ-साथ हवाई उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। न्यूनतम पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली में 4 डिग्री तक गिर गया पारा
देश के उत्तरी हिस्सों में छाया घना कोहरा
घने कोहरे ने देश के उत्तरी हिस्सों को पूरी तरह से कवर कर रखा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर धुंध छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी 250 से 400 मीटर के बीच दर्ज की गई है। पंजाब के कई हिस्सों में धुंध की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम में भी यही स्थिति है।
दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं
पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार को न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था तो वहीं पंजाब के नवांशहर में पारा जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की वजह से सोमवार को दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
53 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
7 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines