हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देशभर में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 22 राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई क्षेत्रों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और जलभराव की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए मौसम चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है.

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में तेज बारिश और बिजली चमकने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश और गुजरात में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम और आस-पास के क्षेत्रों में भी मानसूनी गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज मानसून सक्रिय रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 जुलाई से उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है. 30 और 31 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है. इसके बाद 2 से 4 अगस्त के बीच मानसून का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में और अधिक बढ़ने का अनुमान है, जहां कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने इस अवधि में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार में मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 4 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. 30 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रहेगी, जबकि 31 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ का कहर जारी, 78 लोगों की मौत, 7 जिले अब भी जलमग्न; तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित

विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD ने उत्तराखंड में 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है और प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 30 और 31 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन सहित कई जिलों में 30 से 31 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने झारखंड में 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, चतरा, कोडरमा और सिमडेगा सहित कई जिलों में 1 से 4 अगस्त के बीच बारिश का दौर तेज होने की संभावना है.

जम्मू कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD ने जम्मू कश्मीर में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इस दौरान में आंधी-तूफान का भी कहर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में तेजी आने के साथ ही राजस्थान के कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी. इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मूसलाधार से लेकर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है.

किसानों को भी IMD ने दी ये सलाह

आईएमडी ने किसानों, यात्रियों और मछुआरों को भी मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. जिन इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, वहां जलभराव, यातायात बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola