Weather Update: आज 4 अप्रैल है और अभी देश के कई राज्यों बेमौसम बारिश बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है। आज भी कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ कई कई इलाकों में ओले भी गिरने के आसार हैं।
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ये बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर छिटपुट हिमपात भी हो सकती है। आज उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
और पढ़िए –
मंगलवार सुबह की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हुई है। यहां मंगलवार तड़के तेज हवा के साथ कई इलाकों में तेज बारिश शुरु हो गई। कई इलाकों में बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ ही तेज बारिश हुई है। इससे मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1642789963833163776?s=20
आपको बता दें कि एमआईडी ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का आसार जताया था। इससे पहले सोमवार को दोपहर में धूप खिलने से जहां लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं शाम होते-होते एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इससे मौसम सुहाबना हो गया है। लेकिन किसानों की मुस्किलें बढ़ गई है। बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान का अनुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पश्चिमी हिमालयी इलाकों में दो घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश संभवाना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।
असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और शेष पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
और पढ़िए: देश-दुनिया से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
48 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त