Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ मंगलवार की शुरुआत, आज इन राज्यों में गरजेंगे बादल 

Weather Update
Weather Update: आज 4 अप्रैल है और अभी देश के कई राज्यों बेमौसम बारिश बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है। आज भी कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ कई कई इलाकों में ओले भी गिरने के आसार हैं।
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ये बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर छिटपुट हिमपात भी हो सकती है। आज उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
और पढ़िए –
मंगलवार सुबह की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हुई है। यहां मंगलवार तड़के तेज हवा के साथ कई इलाकों में तेज बारिश शुरु हो गई। कई इलाकों में बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ ही तेज बारिश हुई है। इससे मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1642789963833163776?s=20
आपको बता दें कि एमआईडी ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था।  मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का आसार जताया था। इससे पहले सोमवार को दोपहर में धूप खिलने से जहां लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं शाम होते-होते एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इससे मौसम सुहाबना हो गया है। लेकिन किसानों की मुस्किलें बढ़ गई है। बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान का अनुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि  पश्चिमी हिमालयी इलाकों में दो घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश संभवाना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।
असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और शेष पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ