Weather Update : बढ़ती गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश के बाद उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग के के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई क्षेत्र में बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओले गिर रहे हैं। इसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश (Weather Update) की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी देश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही उनका कहना है कि आज भी उत्तर पश्चिम भारत में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।
इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी मौसम (Weather Update) का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1637832802807988224?s=20
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शाम को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे थे। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान (Weather Update) जताया है। आईएमडी के मुताबिक बारिश के साथ तेज हवा और ओले गिरने से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1637726237622784000?s=20
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें संभव हैं।
और पढ़िए – Delhi Liquor policy Case: मनीष सिसोदिया की 14 दिन की बढ़ी रिमांड, 3 अप्रैल तक CBI कस्टडी में रहेंगे
पूर्वी राजस्थान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त