हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: बदलने लगा मौसम का मिजाज, अब चढ़ेगा पारा, ताजा ताजा मौसम अपडेट

विज्ञापन

Weather Update: आज 7 अप्रैल है। यानी आज अप्रैल महीने का पहला सप्ताह खत्म होने जा रहा है। लेकिन अभी देश के कई हिस्सों बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम खुशनुमा है। बैमौसम बारिश और ओलों के कारण कई इलाकों में किसान परेशान हैं। बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान का अनुमान है। इस बीच आज भी देश के कई राज्यों में वर्षा के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।

आमतौर पर अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं। लेकिन इस वर्ष अबतक ऐसी स्थिति नहीं बनी है। मौसम के जानकारों की मानें तो लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति के कारण बादल, हवा की स्थिति बन रही है और तापमान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अनुमान के मुताबिक अप्रैल के आखिरी सप्ताह से गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा और मई में अच्छी गर्मी के आसार हैं।

और पढ़िए – Weather Update: बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ताजा ताजा मौसम अपडेट

पिछले दिनों हुई बरिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन अब कई इलाकों में धीरे-धीरे बारिश का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि अब तापमान का पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा।

हालांकि आज भी महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा में आंधी-तूफान से साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। एमआईडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान के पारे में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और कर्नाटक समेत कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना हैं.

और पढ़िए – Weather Update: इन राज्यों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें अपने यहां का हाल

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज दक्षिण और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। आज उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक, , आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ असम, अरुणाचल प्रदेश, और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की का पूर्वानुमान है।

और पढ़िए: देश-दुनिया से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें