Weather Update: फरवरी 2023 का महीना का जहां गर्म रहा, वहीं मार्च महीने के पहले सप्ताह में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है जिसका प्रभाव पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसके कारण ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में एकबार फिर से बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। आज भी गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।
गुलमर्ग, साधना टॉप, राजधान पास, मच्छिल, गुरेज़, जोजिला समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है। जबकि, श्रीनगर समेत घाटी के अन्य मैदानी इलाकों और जम्मू संभाग के कई इलाकों में रिमझीम बारिश हो रही है।
इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। आज महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बारिश के इस दौर के 6 मार्च तक जारी रहने की संभावना। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।
और पढ़िए –Tripura Politics: माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह
जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अभी से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। यहां के कई इलाकों में आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। एमआईडी के मुताबिक फिलहाल ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी धीरे-धीरे तापमान का पार चढ़ने लगा है, लेकिन राजधानी का मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। आशंका है कि अगर मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहे तो इस साल गर्मी अपने कई पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव और शुष्क वातावरण की स्थिति बनी रहेगी।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिमी हिमालय में हल्की और हिमपात के आसार हैं। असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है।
अगले 2 से 3 दिनों में राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines