Weather Update: फरवरी 2023 का आज अंतिम दिन है और कल से नया महीना मार्च शुरू होना वाला है। 8 मार्च को होली है लेकिन होली के त्योहार का हफ्ता शुरू हो गया है। मथुरा, वृंदावन समेत कई जगहों पर तो होली का त्योहार की शुरुआत हो गई है। ऐसे में मौसम का मिजाज भी होली की तरह गुलाबी हो रहा है। ठंड लगभग जा चुकी है और गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। यानी कड़ाके की सर्दी के बाद फिलहाल मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में लोगों को आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान के भी कुछ इलाकों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। एमआईडी के अनुसार फिलहाल ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य से करीब 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
और पढ़िए – वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ एक्टिव, इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले
https://twitter.com/Indiametdept/status/1630216707007447043?s=20
हालांकि ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का दौर जारी है। इस बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो गया है। जिसके कारण मौसम में एकबार फिर से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना है। आज गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में बारिश साथ-साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती है।
इसके साथ ही देश के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है और लोगों अभी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन के समय में तेज धूप निकलने के कारण कई जगहों पर तपिश लगातार बढ़ती दिख रही है। रात के समय भी गर्मी बढ़ी है। इससे पंखा चलाने की जरूरत पड़ने लगी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के कई हिस्सों में तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आशंका है कि अगर मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहे तो इस साल गर्मी अपने कई पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव और शुष्क वातावरण की स्थिति बनी रहेगी।
और पढ़िए – इन राज्यों में आज गरज के साथ होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे
एक अनुमान के मुताबिक मैदानी इलाकों में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में तापमान के पारे में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर टेंपरेचर में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तामपमान 31 डिग्री सेलसियस के करीब है जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। गौरतलब कि दिल्ली में बीते 20 फरवरी को 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस किया गया। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से यहां तापमान में थोड़ी नरमी दर्ज की गई। लेकिन एकबार फिर से इसमें इजाफे के आसार हैं।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबकि आज से से 2 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
असम, जम्मू, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1 और 2 मार्च को बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
44 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines