Weather Update: फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं मार्च के महीने में मौसम में करवट बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अभी भी कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ दिख रहा है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं।
इसके साथ ही गंगीय-पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड समेत कई इलाकों में आज भी गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। इतना ही नहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी गरज के साथ छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।
और पढ़िए – Weather Update: अगले 72 घंटे इन 12 राज्यों पर भारी, आफत की बारिश और तूफान के साथ गिरेंगे ओले
एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च से एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण मौसम में फिर महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। पर्वतीय इलकों में कई जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना। जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
और पढ़िए – Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, मौसम विभाग ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines