हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ एक्टिव, इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

विज्ञापन

Weather Update: फरवरी का महीना अब बस जाने ही वाला है और 8 मार्च का महीना दस्तक देने को तैयार है। वहीं अगले हफ्ते होली है। लिहाजा मौसम भी उसी के अनुरूप तेजी से बदल रहा है। धीरे-धीरे अभी से ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण कई इलाकों में तपिश बढ़ गई है। गर्मी अभी से ही लोगों को परेशान करने लगी है।

40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के कई हिस्सों में तो तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस (Weather Update) के करीब पहुंच गया है। आशंका है कि अगर मौसम के ऐसे ही तेवर रहे तो इस साल गर्मी अपने कई पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। एक अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में कई जगहों पर तापमान के पारे में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

और पढ़िए – फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जगहों पर बारिश बिगाड़ेगी खेल

पंजाब, हरियाणा समेत यहां भी होगी बारिश

वहीं पंजाब, हरियाणा,  उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तापमान (Weather Update) में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तामपमान 31 डिग्री सेलसियस के करीब है जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। आपक बता दें कि दिल्ली में बीते 20 फरवरी को 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस किया गया। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से यहां तापमान में थोड़ी नरमी दर्ज की गई। लेकिन एकबार फिर से इसमें इजाफे के आसार हैं।

एक्टिव होना वाला है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

इस बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होता दिख रहा है। इसके कारण कई जगहों पर मौसम (Weather Update) में एकबार फिर से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। आज गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी और हिमपात की संभावना है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

और पढ़िए – इन राज्यों में आज गरज के साथ होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे

कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबकि अपेक्षाकृत अधिक मजबूत एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जो 28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों तक पहुंच सकता है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है। असम, जम्मू, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। आज पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें