हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यहां होगी आफत की बारिश, आंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरेंगे

विज्ञापन

Weather Update: फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, वहीं अब मार्च के खत्म होने से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली। उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में बढ़ती गर्मी के बीच आज एकबार फिर कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है।

पिछले दिनों दिल्ली-एमसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ आंधी, तूफान और ओला गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। आज लद्दाख, बल्तिस्तान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।

और पढ़िए – Weather Update: देश के 12 से ज्यादा राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और ओले की चेतावनी, टेंशन में किसान

इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश, बिजली और ओला गिरने के आसार हैं। मध्‍य और दक्षिण भारत में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

एमआईडी की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज बादल (Weather Update) छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर समेत हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान 20-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

और पढ़िए – Weather Update : देश के 12 से ज्यादा राज्यों आज भी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों में छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। जबकि 25 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि संभावना है। वहीं 26 मार्च के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें