Weather Update : हिट वेव के बीच आज इन 10 से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast

Aaj Ka Mausam

Weather Update : दो-तीन दिनों की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम मिजाज एकबार फिर तल्ख हो गया है। चढ़ते पारे के कारण लोगों को एकबार फिर चिलचिलाती गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। कई इलाकों में आज तापमान के पारे में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई इलाकों में पारा अभी और ऊपर चढ़ सकता है। साथ ही कई इलाकों में हिट वेव की स्थिति रह सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

एमआईडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में आनेवाले दिनों में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। IMD की मानें तो 20 से 22 मई के बीच दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में हीटवेव के कारण गर्मी का प्रचंड रुप देखने को मिल सकता है।

इस उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों अगले पांच दिनों तक बारिश होने के पूरे आसार हैं।

इस बीच मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने के आसार हैं।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ