हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर समेत आज यहां जमकर बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

---विज्ञापन---

Weather Update Today : मॉनसून अपने चरम पर है और देश के कई हिस्सों में लगातार हल्की से मुसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी से लेकर कई मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और प्रभावित इलाके के लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और तेजी बारीश का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक देश के तमाम हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने वाला है।

पिछले कई दिनों से बाढ़ से परेशान दिल्लीवालों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोगों को कीचर की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इन सबके बीच फिलहाल दिल्लीवालों को मौसम की मार से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन बारिश की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में आने वाले दिनों तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा जम्मू और कश्मीर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार हैं। इ

---विज्ञापन---

इसके साथ ही उत्तर पूर्वी और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आज से अगले चार-पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

---विज्ञापन---

पश्चिमी मध्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके साथ ही उत्तरी और पूर्वोत्तर राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola