Weather Update: मार्च महीने के तीसरा सप्ताह चल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों तक गर्मी पड़ने लगी। अभी से ही मई वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण कई इलाकों में लोग अभी से ही घर में रहने को मजबूर हो रहे हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक हो चुका है। हालांकि, आज कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ आंधी, तूफान और ओला गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
आज दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत करीब 10 राज्यों में बारिश (Weather Update) की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में आज से अगले चार दिन यानी 19 मार्च के बीच भी बारिश संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई जगहों पर 17 से 19 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी और ओला गिरने की भी आशंका है।
आईएमडी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार (Weather Update) पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। इन इलाकों में 19 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश हो सकते हैं। यह इस साल प्री-मॉनसून की पहली बारिश होगी। बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कई जगहों हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिम और दक्षिण राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के पश्चिम हिस्सों, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines