Weather Update: आज से मार्च महीने की शुरुआत हो गई है। ठीक एक सप्ताह बाद होली है और कड़ाके की ठंड के बाद मौसम भी गुलाबी हो गया है। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। फिलहाल सुबह और शाम हल्का सर्द मौसम हो रहा है। जबकि दोपहर के समय तेज धूप निकल के कराण तपिश अब महसूस होने लगी है। कुछ दिनों पहले तक जहां धूप अच्छी लगती थी, वहीं तपिश बढ़ने के कारण अब उसमें बैठना मुश्किल हो गया है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की छुट्टी और गर्मी की एंट्री हो गई है। कई जगहों पर तो पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अभी भी मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। कई जगहों पर तो अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है।
इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे और बर्फबारी की संभावना भी बढ़ गई है। आज गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। इससे गेंहू और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर 35 डिग्री के करीब पहुंचने को बेताब है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी पड़ने लगी है और कई जगहों पर तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी पारा सामान्य से ऊपर है। जिससे लोगों को फरवरी में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले सप्ताह देश के उत्तरी और पश्चिमी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-11 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के दूसरे-तीसरे सप्ताह में दर्ज किया जाता है। फरवरी के महीने में देश में गर्मी का जो मिजाज है वह इससे पहले आमतौर पर मार्च महीने में देखा जाता है। इसने इस साल भीषण गर्मी और लू को लेकर मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कई जगहों पर तेज बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश संभावना है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines