Delhi-NCR Weather Update: देशभर में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ राज्यों पर तो बदरा जबरदस्त मेहरबान है। राजधानी दिल्ली में रुक-रुक कर अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में काले बादल आसमान छाए हुए हैं, हल्की बौछारें गिर रही हैं और पसीना भी निकल रहा है। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि बारिश के बाद पसीने से हालत खराब हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।
यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा
दिल्ली के अलावा पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की आने वाले दिनों में यूपी में और ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कुल मिलाकर अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया और पूर्णिया से होकर गुजर रही है। इसी कारण लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होगी।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का असर अब पूरे भारत में हो चुका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, एमपी, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में में 7 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप में 4-5 जुलाई को अच्छी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः बारिश तुम कब आओगी! Delhi-NCR में बादलों का डेरा, उमस से लोग परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
श्रीनगर में गर्मी ने 25 साल का रिकाॅर्ड तोड़ा
मानसून की खबर के बीच देश का एक राज्य ऐसा भी है जो इस समय भंयकर लू की चपेट में है श्रीनगर में 25 सालों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। इससे पहले सबसे अधिक तापमान 1999 में दर्ज किया गया था। जुलाई 1999 में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं श्रीनगर के इतिहास का सबसे अधिकतम तापमान 1946 में रिकाॅर्ड किया गया था। जब तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था।
ये भी पढ़ेंः Monsoon Update: उत्तर भारत में होगी भारी बारिश, कहां-कहां पहुंचा मानसून? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines