मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान खराब मौसम की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. मध्य भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 अगस्त, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 15 अगस्त के बीच बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 अगस्त तक बारिश का अनुमान है. असम और मेघालय में भी 10 और 11 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 15 अगस्त के बीच व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 से 13 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 से 15 अगस्त के दौरान तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-NCR में बारिश का दौर रहेगा जारी
दिल्ली-NCR में बीते दिनों हुई बारिश से मौसम में ठंडक आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में भी बदलाव रहेगा. बारिश के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है. दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 11 से 13 अगस्त के बीच अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, राजधानी लखनऊ में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. यहां दिन का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और रात में पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में अगले तीन दिनों (11 से 13 अगस्त) के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 11 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत मध्य और उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम फिलहाल सामान्य रहने की संभावना है. राजधानी पटना की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मानसून का असर बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार, 11 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, अलवर और चूरू समेत कई जिलों में 13 अगस्त तक बारिश हो सकती है. इसके बाद पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से मौसम धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं.
यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में कहां रहेगा ट्रैफिक? कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों पर जाम का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज होगी बारिश?
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज तेज बारिश देखने को मिल सकती है. विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में भी तेज बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश की वजह कम दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी सक्रिय है, जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम
ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में 16 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और कटक समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 12 से 15 अगस्त के बीच बारिश और तेज हो सकती है. समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को 11 से 14 अगस्त तक ओडिशा तट और आस-पास के समुद्री इलाकों में ना जाने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
29 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
44 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
52 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines