Weather Today: फरवरी महीने का पहला सप्ताह चल रहा है और पूरे उत्तर भारत के मौसम में तेजी बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण धीरे-धीरे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, हालांकि रात के समय अभी भी तापमान में कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अभी भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग (India Meteorological Department ) की माने तो अभी ठंड नहीं गई है और अगले हफ्ते एकबार फिर ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत के राज्यों में हवाएं एक बार फिर वापसी करेंगी और मौसम के तापमान में एक बार फिर कमी दर्ज की जा सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मध्यप्रदेश, राजस्थान में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने और तेज सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।
और पढ़िए – मणिपुर के उखरुल में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.0 थी तीव्रता
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘सामान्य बारिश’ होने की उम्मीद है। वहीं पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। वहीं, अगले सप्ताह फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने होने से मौसम का मिजाज बदल सकते हैं।
और पढ़िए – भारत में बनी आई ड्रॉप EzriCare को लेकर अमेरिका में अलर्ट, कहा- इससे लोग मर रहे
इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन श्रीलंका से होते हुए कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है। इसके कारण तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ एवलांच आने का भी खतरा है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभावना है। इसके साथ हीतमिलनाडु के दक्षिणी भागों, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो तीव्र बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
29 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
33 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
44 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines