IMD Weather Latest Update: दिल्ली-एनसीआर और साथ लगते इलाकों में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह के समय धुंध नजर आने लगी है। विभाग की ओर से चक्रवात तेज के कारण केरल में अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की आशंका जाहिर की गई है। बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें-‘भाई या कसाई’…आशिक के साथ पार्क में बैठी थी बहन, गुस्से में ब्वॉयफ्रेंड पर किए चाकू से वार
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए चिंता की खबर है। विभाग की ओर से 25 अक्टूबर को एक बार फिर यहां हवा खराब रहने की बात कही गई है। कई दिन से दिल्ली की हवा खराब चल रही है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा है। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली में फिलहाल विभाग ने बारिश से इन्कार किया है। वहीं, अगले 5 दिन में कोहरा तेज होने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें-आजम खान के सहारे मुस्लिमों को साधने में जुटी कांग्रेस, वेस्ट यूपी के कई नेताओं को शामिल करने की तैयारी!
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी अगले 5 दिन कोहरे का असर दिख सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी ठंड तेज होने का अनुमान है। अभी कई राज्यों में दिन के समय धूप निकल रही है। वहीं, सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड सता रही है। ठंड के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
एक्यूआई को ऐसे जानिए
1. शून्य से 50 के बीच अच्छा
2. 50 से 100 के बीच संतोषजनक
3. 101 से 200 के बीच मध्यम
4. 201 से 300 के बीच खराब
5. 301 से 400 के बीच बेहद खराब
6. 401 से 500 के बीच गंभीर
कई इलाकों में बारिश से इन्कार नहीं
विभाग की ओर से कहा गया है कि 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में बारिश हो सकती है। त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में भी हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई और पर्वतीय इलाकों में भी बर्फ गिर सकती है। वहीं, चक्रवाती तूफान को लेकर कहा गया है कि 25 अक्टूबर शाम तक यह बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है।
https://youtu.be/hj7-XKGIK3I
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines