कश्मीर में नदियां-झरने जमे, कटरा में बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखे मां के भक्त, दिल्ली में भी 5 डिग्री तापमान

Aaj Ka Mausam: कश्मीर से लेकर एमपी-राजस्थान तक चारों ओर ठंड जमकर कहर बरपा रही है। कश्मीर में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि मौसम साफ होने से दिन में कड़ी धूप खिलती है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलती है।

Weather Forecast Today

Weather Forecast Today

Weather Forecast Today: देश में इन दिनों ठंड का सितम जारी है। कश्मीर से लेकर मैदानी इलाकों तक आम लोगों का जनजीवन ठंड से प्रभावित हो रहा है। कश्मीर के पहलगाम और गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। वहीं उधर राजस्थान में 24-25 को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी से नदियां और झरने जमने लगे हैं। गुलमर्ग और सोनमर्ग में 6 इंच से ज्यादा बर्फ जमी हुई है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। इधर दिल्ली की हवा का स्तर भी लगातार खराब बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आज भी पारा 5 डिग्री के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत में 17 और 18 भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे अलावा आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पंजाब में भी भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ