Weather Forecast Today: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam Update: मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में आज तूफान के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। विभाग ने कुछ हिस्सों में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है। पढ़ें, आपके यहां आज कैसा रहेगा मौसम…

IMD Weather Forecast Today

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के मुताबिक, 31 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना। इस दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने 30 मार्च से 01 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तीव्र वर्षा/आंधी तूफान चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्यों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, आज से 3 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 01 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही, बिहार और झारखंड में भी गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

हिमाचल-उतराखंड में होगी बर्फबारी 

IMD के मुताबिक, 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में  हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

विज्ञापन

कर्नाटक और विदर्भ में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ में अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, गुजरात, मराठवाड़ा,  मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल माहे, सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ