Weather Forecast By IMD in Hindi : उत्तर भारत में अगले पांच दिनों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान ठंडे से बेहद ठंडे दिन रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोग भीषण ठंड से परेशान हैं। कोहरे और गलन ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4-5 दिन में भी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी और ठंड में कमी नहीं आएगी। पढ़िए मौसम को लेकर क्या कहता है आईएमडी का पूर्वानुमान।
शीत लहर से अभी राहत नहीं
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 23 जनवरी तक सुबह के समय घने से बेहद घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है। बिहार के कुछ हिस्सों में 24 जनवरी तक ठंड में कोई राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर का सामना अभी लोगों को करना पड़ेगा।
ऐसा ही मौसम हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बना रहेगा। शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दूसरी ओर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा 6 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घना कोहरा बन रहा समस्या
बह के समय पड़ रहे घने कोहरे ने लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। विजिबिलिटी बेहद कम हो जा रही है जिससे वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी के पूर्वानुमान को मानें तो पूरे उत्तर भारत में लोगों को आने वाले कुछ दिनों में शीत लहर से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में ठंड से खुद को बचाने में लापरवाही न करें।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त फाइनल
ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को ये 5 लोग गर्भगृह में रहेंगे मौजूद
ये भी पढ़ें: क्या जारी हुआ रामलला के नाम पर 500 का नोट?
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
6 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
7 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
10 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines