Weather Forecast IMD Update: पूरा देश इस समय भीषण सर्दी की चपेट में है। ज्यादातर राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला, वहीं इस महीने घना कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि मौसम विभाग ने इस महीने बारिश होने की संभावना भी जताई है, लेकिन ज्यादातार दिन घना कोहरा छाएगा। दूसरी तरफ, देश के तीनों पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 15 दिन से भारी बर्फबारी हो रही है।
वहीं मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने के आसार जताए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक, 3 से 7 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी बर्फबारी और गरज चमक के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि तीनों राज्यों में मौसम के ताजा हालात कैसे हैं और आगे मौसम कैसा रहेगा?
तीनों राज्यों में हालात और तापमान ऐसा
मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल स्पीति के ताबो में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान -14.7 डिग्री है। समदो में -9.3, कुकुमसैरी में -6.9, कल्पा में -2 और मनाली का तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड ह़ुआ है। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे है। झरने जम गए हैं और सड़कें-हाईवे ब्लॉक हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने फरवरी महीने तक स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है। गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद व्हाइट वंडरलैंड देखने को मिला।
लद्दाख और कश्मीर को आपस में जोड़ने वाला जोजिला दर्रा बंद कर दिया है। अटल टनल रोहतांग पहले से बंद है। लद्दाख बाकी दुनिया से कटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, अनंतनाग में गुरुवार को भी भारी बर्फबारी हुई। श्रीनगर, गांदरबल, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, जोजिला में भी ताजा बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में चारों धाम बर्फबारी से ढक चुके हैं और कई जगह सड़कें-हाईवे ब्लॉक है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है।
7 जनवरी तक ऐसा रहेगा तीनों राज्यों में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज 3 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात होगा। 4 से 7 जनवरी तक मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश और पहाड़ी इलाकों में हिमपात होगा। जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 जनवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में भी में आने वाले 24 घंटों में और 7 जनवरी तक बिलासपुर, मंडी, ऊना, कांगड़ा और सोलन में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 7 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट दिया है। 6 जनवरी को भारी बर्फबारी होने का अलर्ट है। IMD के अनुसार, आज और कल भी हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 6 को भारी बारिश, 7 जनवरी को हल्का हिमपात हो सकता है।
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
21 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines