अलर्ट! तूफानी हवाओं, बारिश-बर्फबारी, घने कोहरे की चेतावनी; पढ़ें 23 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 3 दिन बारिश होने का अलर्ट है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने के आसार भी हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आइए मौसम को लेकर IMD की वेदर रिपोर्ट क्या कहती है? जानते हैं…

Delhi-NCR Rain Alert, Weather Update

IMD Alert

Weather Forecast IMD Update: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने लगा है। कहीं-कीं बारिश और बर्फबारी भी हो रही है। सूखा पाला पड़ने से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। राजधानी दिल्ली का तापमान भी पिछले कई दिन से 10 से नीचे चल रहा है। जम्मू कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी से श्रीनगर में पारा माइनस 6 रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। 134 सड़कें ब्लॉक हैं। लाहौल स्पीति का ताबो शहर का तापमान माइनस 10.6 डिग्री रहा। लाहौल स्पीति में बर्फबारी के कारण 100 टूरिस्टों की गाड़ियां सड़कों पर फंसी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी से उठेने वाली हवाओं के कारण मध्य भारत और उत्तर भारत में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। कई राज्यों में शीतलहर चलेगी और घना कोहरा छाने का भी अलर्ट है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य में दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तटों पर लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन मौसमी परिस्थतियों के असर से 26 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। 26 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए मछुआरों का समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह है।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, निचले और मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक्टिव हो रहा है। यह देश के मध्य भागों में चल रही पूर्वी हवाओं के संपर्क में आएगा तो 27 और 28 दिसंबर को अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी वाली हवाएं उठेंगी। इससे 27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

26 और 27 दिसंबर को राजस्थान, गुजरात राज्य, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 26 से 28 दिसंबर तक मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और गुजरात में तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में कोल्ड वेव-कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को राजस्थान के अलग अलग इलाकों में कोल्ड डे रहेगा। 27 और 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भी कोल्ड डे रह सकता है। 26 से 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है। 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड के अलग-अलग इलाकों में ज़मीनी पाला पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा है। वहीं सूखा पाला पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। आज 26 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 20.97 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 डिग्री और 23.5 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 36% नमी है और हवा की गति 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ