---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Forecast: उत्तर ही नहीं दक्षिण भारत भी ठंड से कांपा; राहत मिलने की उम्मीद कब तक?

Weather Forecast By IMD in Hindi: मौसम विभाग का कहना है कि भयंकर ठंड झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल कुछ दिन और ऐसा ही मौसम देखना पड़ेगा। दक्षिण भारत में भी ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

---विज्ञापन---

Weather Forecast By IMD in Hindi : उत्तर भारत तो इस समय शीत लहर के साथ-साथ भीषण ठंड का सामना कर ही रहा है, अब दक्षिण भारत में भी लोग ठिठुरने लगे हैं। तमिलनाडु के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ऊटी में तापमान अचानक गिरा है। इससे नागरिकों को भयंकर ठंड झेलनी पड़ रही है।

---विज्ञापन---

आम तौर पर हरे-भरे रहने वाले यहां के ग्रीन लॉन इस समय पाले की चादर से ढकी हुई हैं। कोहरे ने विजिबिलिटी भी कम कर दी है। पारा गिरने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं। आधिकारिक डाटा के अनुसार बीते दिनों ऊटी के कुछ इलाकों में तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

उत्तर भारत में सर्दी का हाल

ठंड की उत्तर भारत में स्थिति की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था।

---विज्ञापन---

अभी चलेगी गंभीर शीत लहर

पंजाब के अधिकतर हिस्सों और हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में न्यूमतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पंजाब के लुधियाना में दर्ज हुआ। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में शुक्रवार को भी गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में शुक्रवार को ठंडे से गंभीर ठंडा दिन रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 21 जनवरी तक ठंडे से लेकर गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार में भी आने वाले कुछ दिनों में मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त फाइनल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को ये 5 लोग गर्भगृह में रहेंगे मौजूद

ये भी पढ़ें: अविवाहित लड़कियां भी गुजारा भत्ते की हकदार 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कैदी को स्कूटी पर भगा ले गई पत्नी

First published on: Jan 18, 2024 08:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola