IMD Weather Forecast : 4 राज्यों में ठंड, 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

IMD Weather Forecast 6 October : देश के कई हिस्सों से तेजी से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई इलाकों से मानसून की विदाई की स्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई है। इसके साथ ही मौसम के शुष्क रहने की लगातार संभावनाएं बन रही है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मानसून की विदाई की वजह से इस महीन के दूसरे सप्ताह से देश के कई मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
इस बीच पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर सुबह-शाम की गुलाबी ठंडक दस्तक ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। हालांकि दिन लोगों को अभी भी तेज धूप का एहसास हो रहा है। साथ ही आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में IMD ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसी कड़ी में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम में मध्य से भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद इन राज्यों में बारिश में कमी आ सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 5 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: