IMD Weather Forecast 12 October : दक्षिण-पश्चिम मानसून की देश के कई हिस्सों से तेजी से विदाई हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कई हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती नजर आ रही है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है, इसके कारण इन इलकों के मौसम में बदलाव की संभावना है। ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी संभव है।
गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में 13 से 17 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 14 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश संभव है। जबकि उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 15 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 अक्टूबर से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री हो रही है, जिससे यूपी समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बरसात होने जा रही है। इसके अलावा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक समेत दक्षिण के कई राज्यों में भी अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई हो चुकी है और राजधानी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 15 से 17 अक्टूबर के बीच यहां बारिश हो सकती है। इसके कारण आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड बढ़ोतरी हो सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 12 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं।
- आंतरिक तमिलनाडु, उत्तरी केरल, दक्षिणी कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
- इसके साथ ही रायलसीमा, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश संभव है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines