कल का मौसम 22 जून: भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने कल यानी 22 जून को देश के 17 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लोगों के लिए आने वाला समय मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरने, जलभराव और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन होने की गंभीर चेतावनी दी गई है.
कल पहाड़ी राज्यों का कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में कल 22 जून को धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है. दूसरी तरफ बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते अररिया, कटिहार, सुपौल और किशनगंज जैसे जिलों में कल 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के शिमला, देहरादून और नैनीताल सहित अधिकांश जिलों में 27 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कल बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है.
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अभी जारी रहेगा भीषण लू का तांडव
जहां एक तरफ देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहाना होने जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी इस जानलेवा गर्मी से तुरंत राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 24 जून तक भीषण लू का प्रकोप पूरी तरह से बरकरार रहेगा. कल 22 जून को कानपुर, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज में मौसम पूरी तरह शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा. इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और बस्ती जैसे जिलों में भी कल तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना जताई गई है. यूपी के दोनों हिस्सों में झमाझम बारिश और राहत का असली दौर 25 और 26 जून के बाद ही शुरू होने के आसार हैं.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में बड़ा हादसा! गैस लीक से 7 लोगों की मौत; 67 अस्पताल में भर्ती
राजस्थान में धूलभरी आंधी तो झारखंड-हरियाणा में अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल पश्चिमी राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे रेतीले इलाकों में भयंकर डस्ट स्टॉर्म यानी धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में कल छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है. झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में भी कल से लेकर 27 जून तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के बाकी बचे हुए हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines