मानसून फिर से एक बार रफ्तार पकड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए तूफान-बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा के लिए 25 से लेकर 28 जुलाई तक तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. गुजरात में भी मौसम खराब ही रहने वाला है. कल गुजरात के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा यूपी, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश लोगों के लिए आफत बन सकती है.
ये भी पढ़ें: आज 6 दिन के ब्रेक के बाद शुरू हुई वैष्णो देवी-अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं को करना होगा जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन
कहां-कैसा रहेगा मौसम?
सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली-NCR की, जहां अगले 7 दिनों तक मौसम मिला-जुला रहने वाला है. 25 से लेकर 27 जुलाई तक तेज हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 28 और 29 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है. आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर समेत कई इलाकों में तूफान आ सकता है. हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं. गुजरात की अगर बात करें तो वहां हालात बेहद खराब हो सकते हैं. IMD ने अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच और भावनगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, ओडिशा में 28 जुलाई तक मौसम खराब रहने वाला है. भद्रक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी है.
पहाड़ी राज्यों का हाल
पहाड़ी राज्यों पर भी आसमानी आफत का खतरा मंडरा रहा है. जम्मू-कश्मीर की अगर बात करें तो मौसम विभाग ने अनंतनाग, बारामूला, श्रीनगर और जम्मू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है. वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. हिमाचल प्रदेश में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर समेत कई इलाकों में तूफानी बारिश की चेतावनी है. दरअसल, बारिश के मौसम के वक्त पहाड़ी इलाकों में फिसलन और लैंडस्लाइड्स का खतरा बढ़ जाता है. कई जगहों पर बादल भी फट जाते हैं, नदियां उफान पर होती हैं, जिससे बाढ़ आ जाती है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करना किसी खतरे से खाली नहीं होता, इसीलिए मौसम विभाग लगातार इससे बचने की अपील करता है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत, टाटा सूमो पर गिरा पहाड़ का हिस्सा
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
4 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
5 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
6 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
8 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
9 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
10 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
11 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
11 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
12 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines