हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kal Ka Mausam July 21: कल इतने राज्यों में बरसेगी आसमानी आफत! जानिए IMD ने कहां-कहां जारी किया बारिश का अलर्ट?

भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जानिए मौसम विभाग के बड़े अपडेट्स के बारे में.

विज्ञापन
Credit: AI

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. कहीं पर बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी को और बढ़ा दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट जैसे इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी है. जानिए मौसम विभाग के बड़े अपडेट्स के बारे में.

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सोमवार यानी आज हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई. अब कल के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग का अलर्ट जारी है. अनुमान है कि सुबह से लेकर दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में तूफानी बारिश की भी उम्मीद है. वहीं उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत कुछ जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट जारी है. पश्चिम बंगाल में भी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है. दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, कोलकाता समेत कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, असम के कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है.

पहाड़ों में भी बारिश का अलर्ट

कई पहाड़ी इलाकों में बारिश आफत बनकर बरस रही है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से लोगों की मौत हो रही है और कुछ लोग अभी भी लापता हैं. कल के लिए भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अनंतमुला, कठुआ, पुंछ, राजौरी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, चमोली समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है. कुछ जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं, सड़कें बंद हैं. हिमाचल प्रदेश की अगर बात करें तो कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, शिमला जैसे इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है. ऐसे में मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो इस मौसम में पहाड़ों की यात्रा ना करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, नदियां उफान पर, बीरपुर बराज के 31 फाटक खोले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola