हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam Aug 9: 15 राज्यों में पर अगले 14 घंटे भारी! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगले 14-15 घंटों में करीब 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Credit: AI

देश के कई राज्यों में मानसून तेजी से दस्तक दे रहा है. अगले 14-15 घंटों में करीब 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस सकती है, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड और फिसलन का खतरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है.

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 9 अगस्त को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो फिरोजाबाद, कानपुर, गाजीपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी चंपारण, रोहतास, नवादा, बांका समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. IMD ने रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में खराब मौसम की चेतावनी दी है.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola