मौसम का बड़ा अपडेट, दिल्ली समेत इन 7 राज्यों में होगी बारिश
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Weather forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और यूपी में कल बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हिमालयी क्षेत्र में बारिश होगी और फिर उसके बाद इसकी गति बढ़कर विभिन्न राज्यों में पहुंचेगी।
15 days forecast @Mpalawat @SkymetWeather pic.twitter.com/uSG7sTsAEO
— Jatin Singh (@JATINSKYMET) January 21, 2023
मौसम विभाग की मानें तो 24 से 26 जनवरी तक बारिश की गति में लगातार इजाफा होने की आशंका है। जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी में अगले चार दिनों में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में 24 और 26 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 27 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को बारिश की आशंका है। उत्तराखंड में 25 और 26 को बारिश होगी। इस दौरान इन सभी राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अगले 24 घंटे में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: