---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में भयंकर बारिश, कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी, पढ़ें 11 राज्यों के लिए IMD अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज सुबह बारिश से मौसम बदल गया और ठंड बढ़ गई। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से हालात खराब हैं। दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है? इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam IMD Weather Update: दिल्ली में आज सुबह झमाझम बादल बरसे, जिससे मौसम बदल गया और ठंड बढ़ गई। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से हालात खराब हैं। बीते 8 दिन से चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बारिश का दौर जारी है। आज मार्च महीने के पहले दिन भी खूब बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं।

सड़कों पर बर्फ पसरी हुई है, जिससे जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी पूरा दिन भारी बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज और कल मौसम ऐसा ही रहने की भविष्यवाणी की है। 2 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्रतल से 3.1 किमी ऊपर एक्टिव है। इससे एक निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान के साथ पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर बना हुआ है। इससे अरब सागर से उठने वाली उच्च नमी वाली वाएं उत्तर पश्चिम भारत में बादल बनकर बरस रही हैं। ऐसे में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तारी वाली हवाएं चलने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ आंधी आएगी और बिजली चमकेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने, बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान, बिहार, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। 2 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और उससे सटे अरुणाचल प्रदेश के निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तूफान आ सकता है। बिजली गिरेगी और 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी आने और बिजली गिरने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 मार्च को बिजली गिरने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Mar 01, 2025 07:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola