Aaj Ka Mausam: मानसून देश के कई इलाकों से विदा ले चुका है लेकिन नोरू चक्रवात के कारण पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर दारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का ये दौर आज भी जारी रहने की संभावना जताई है।
अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: आज भी इन इलाकों में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये बड़ा पूर्वानुमान
पिछले चार-पांच दिनों से देश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इसी कड़ी में आज भी कई इलाकों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलावा दक्षिण के भी कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों बारिश जारी रहने का अनुमान है।
एमआईडी ने आज सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार यानी 10 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम ,बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
इतना ही नहीं एमआईडी ने मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होगी।
इतना ही नहीं आज भी आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पूर्वी गुजरात, शेष पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा भी बारिश संभव है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 hr ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
2 hrs agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
3 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
12 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
12 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
12 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
14 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
15 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines