हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

विज्ञापन

Weather Alert: इन दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों बारिश का ये दौर जारी रहेगा। इस बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन कई इलाकों में यह आफत बनकर टूटी है। भारी वर्षा के कराण कई इलाकों में नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से उपर बह रही है। जिससे बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा के मुताबिक देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अगस्त-सितंबर में बारिश सामान्य रहने की अधिक संभावना है, जो कि ‘लॉन्ग पीरियड एवरेज’ (एलपीए) का 94 से 106 फीसदी है। देश में एक जून से 31 जुलाई के बीच इस मानसून के मौसम में सात प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई लेकिन चावल उत्पादक राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और केरल में कम बारिश हुई।

मृत्युंजय मोहपात्रा के अनुसार भारत में अगस्त में मासिक बारिश सामान्य रहने की संभावना है जो एलपीए का 94 से 106 फीसदी है। साथ ही उनका कहना है कि दक्षिण-पूर्व भारत, उत्तरपश्चिम भारत और पश्चिम-मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में ‘सामान्य’ से लेकर ‘सामान्य से अधिक’ बारिश की संभावना है जबकि पश्चिमी तट और पूर्वी मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में उम्मीद से कम बारिश हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग अगले दो से तीन दिनों तक मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश की अशंका जताया है। IMD के अनुसार अगले दो से तीन दिन पश्चिमी हिमालय पर तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है । एमआईडी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं केरल के भी कई इलाकों में आज और कल तेज बारिश के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज से आठ अगस्त तक रोजाना छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। एमआईडी के मुताबिक दिल्ली में आज अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है, चार अगस्त को मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, पांच और छह अगस्त को हल्की बारिश का की संभावना है। जबकी सात और आठ अगस्त को तेज बारिश की अशंका है।

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें