Weather Update: इन दिनों मैदान से लेकिर पहाड़ी इलाकों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश हो रही है। इससे कई जगहों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं कई जगहों पर नदियां उफान पर है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले चार दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान इन जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने का पुर्वानुमान है। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाके में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार मुंबई और आसपास के इलाकों आज भी गरज के साथ वर्षा हो सकती हैं।
इसके साथ ही तेलंगाना और उससे सटे राज्यों कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल के अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक हल्की से भारी बारिश की आशंका है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं।
वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) अनुसार मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
आपको बता दें कि इन दिनों देश के अधिकतर राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
16 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines