हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseAaj Ka Mausam: छठ पर बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: आज महापर्व छठ है और आप सभी लोगों को छठ की शुभकामनाएं और बधाई। इस बीच इस महापर्व पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस त्योहार के उमंग और उत्साह को बारिश कम कर सकता है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत कई जगहों पर उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताया है। एमआईडी के मुताबिक  इन राज्यों में दो नवंबर तक बारिश होने का अनुमान है।

अभी पढ़ें  दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक, प्रदूषण के लिए UP की डीजल बसों को जिम्मेदार ठहराया

विज्ञापन

मौसम विभाग आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार, यनम, केरल और माहे समेत कई जगहों पर आज भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके साथ ही आज असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

इस बीच मौसम विभाग उत्तर भारत में 7 से 8 नवंबर के बीच मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। IMD के कहना है कि 6-7 नवंबर से देश में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से लेकर मध्य भारत तक ठिठुरन बढ़ेगी।

विज्ञापन

एमआई के अनुसार सोमवार को पहला पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर में दस्तक देगा। जिसके कारण एक-दो नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश होगी।

वहीं 3 नवंबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके कारण 5-6 नवंबर को कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के साथ-साथ कई जगहों पर बारिश भी होगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अभी उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीले इलाकों से गुजरेगी और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से तक ठंडक लेकर पहुंचेंगी।

इसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में 8-9 नबंवर से तापमान में गिरावट बड़ी गिरावट आएगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद ने दी थी ये चुनौती

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु , अंडमान -निकोबार द्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ जगहों पर बारिश होगी।

विज्ञापन

वहीं दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में रहेगी। गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह के समय धुंध की संभावना है।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola