Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में धीरे-धीरे सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी की जा रही है। इन राज्यों के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इन राज्यों में इन दिनों मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में ठंड, बर्फबारी और बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है।
दरअसल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ी राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को बारिश होगी।
आज यहां होगी बारिश
वहीं देश के कई राज्यों से मानसून के विदा होने के बाद भी दक्षिणी और पूर्वी कई इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार, यनम, केरल और माहे समेत कई जगहों पर अभी चार दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। इसके साथ आज असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बारिश के आसार हैं।
दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात सितरंगी के कारण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने की संभावना है। इसकी वजह से आज 29 अक्टूबर के आसपास दक्षिणपूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश होने के आसार हैं।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। इसके साथ तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है। वहीं आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भी वर्षा के आसार हैं।
दिल्ली और एनसीआर में हल्की उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं जारी रहेंगी। इसलिए, प्रदूषकों का संवितरण कम होगा। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा।
संबंधित खबरें
रांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
31 mins ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
2 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
3 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
5 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
9 hrs ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines