हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Today : आज से दिल्ली-एनसीआर समेत इन 10 से ज्यादा राज्यों में आफत की बारिश, जानें IMD का अनुमान

विज्ञापन

Weather Today : जनवरी का महीना खत्म होने वाला है लेकिन उत्तर भारत के तमाम इलाकों में नए साल 2023 के पहले दिन से ही मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना हुआ है, जो बदलने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर पूरे मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का प्रचंड प्रकोप बदस्तूर जारी है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत की कम संभावना है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ वर्षा में तेजी तो मैदानी इलाकों में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।

दरअसल 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज और कल को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की के साथ बर्फबारी की संभावना है।

इसके साथ ही आज और कल दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत और उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि सर्द हवाओं का दौर 5 फरवरी तक जारी रह सकता है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि आज गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान उत्तर और पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इसके साथ ही 29 से 31 जनवरी के बीच दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र, केरल और लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें